CM भगवंत मान को दिल्ली के अस्पताल में कराया गया भर्ती,जानें क्या है वजह..
चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री मान (CM Maan) की मंगलवार को चंडीगढ़ एयपोर्ट पर अचानक तबीयत बिगड़ (health deteriorated) गई। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए दिल्ली के अपोलो अस्पताल (Hospital) में भर्ती करवाया गया है। वह चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर विमान से उतरे ही थे, तभी उनकी तबीयत खराब हो गई।
इसके बाद उन्हें पहले CM आवास चंडीगढ़ में लाया गया। वहां उन्हें ड्रिप लगाई गई। इसके बाद CM भगवंत मान को दिल्ली के अपोलो अस्पताल ले जाया गया गया। फिलहाल उनके हेल्थ अपडेट के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। बता दें सीएम मान 13 सितंबर को उस समय दिल्ली गए थे, जब केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली थी। इसके बाद से ही वह दिल्ली में ही रुके हुए थे। साथ ही पार्टी की मीटिंगों और अन्य प्रोग्रामों में शामिल हो रहे थे। सूत्रों के मुताबिक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें चंडीगढ़ में ड्रिप लगाई गई और डॉक्टरों ने उन्हें कुछ दवाइयां भी दीं। इसके बाद उन्हें दिल्ली ले जाया गया। आज उन्हें वैसे भी दिल्ली वापस जाना था, क्योंकि उन्हें दिल्ली में पार्टी की मीटिंग में शामिल होना था।









Leave a Reply