समय रहते कार्यवाही नहीं हुई तो,चंडीगढ़ मेयर ऑफिस के बाहर उग्र प्रदर्शन किया जाएगा: जितेंद्र कालरा

*समय रहते कार्यवाही नहीं हुई तो,चंडीगढ़ मेयर ऑफिस के बाहर उग्र प्रदर्शन किया जाएगा: जितेंद्र कालरा*

MBD NEWS: चंडीगढ़ (मनोज शर्मा) विश्व हिन्दू परिषद् चंडीगढ़ के गौ रक्षा आयाम प्रमुख जितेंद्र कालरा ने गौरक्षा आयाम की टीम के साथ,मक्खन माजरा चंडीगढ़ में स्थित गौशाला का दौरा किया । वहां पर उन्होंने देखा कि गोवंश बहुत ही दयनीय स्थिति में हैं बहुत से गोवंश जख्मी और बीमार हैं ।
चंडीगढ़ नगर निगम के द्वारा चलाई जा रही इस गौशाला में कागजों में तो यहां पर डॉक्टर, सुपरवाइजर,प्रबंधक सभी तरह की नियुक्तियां की हुई है परंतु इस गौशाला की स्थिति देखकर यह लगता है की कोई भी व्यक्ति अपनी जिम्मेवारी नहीं निभा रहा है। इसलिए विश्व हिंदू परिषद गौ रक्षा आयाम ,चंडीगढ़ नगर निगम के मेयर से मांग करता है की इस गौशाला का दौरा करें और जिस भी अधिकारी की गलती हो उसके ऊपर उचित कानूनी कार्यवाही करवाएं,ताकि बेजुबान गोवंश के ऊपर हो रहे अत्याचारों को समाप्त किया जा सके । जितेंद्र कालरा ने कहा कि अगर इन अधिकारियों पर समय रहते कार्यवाही नहीं हुई तो विश्व हिंदू परिषद का गौ रक्षा आयाम चंडीगढ़ मेयर ऑफिस के बाहर उग्र प्रदर्शन करेगा।

इस मौके पर गौरक्षा आयाम से जितेंदर कालरा, रोशन, राजू, हर्ष कुमार, रोहित आदि मौजूद रहे ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *