Jalandhar MP Charanjit Singh Channi met Himachal CM, discussed many issues
Jalandhar से सांसद Charanjit Singh Channi ने की हिमाचल के मुख्यमंत्री से मुलाकात, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सांसद चरणजीत सिंह चन्नी सोमवार को सीएम के आवास ओक ओवर में मुलाकात के लिए पहुंचे थे। इस मीटिंग के दौरान दोनों नेताओं के बीच हिमाचल और पंजाब के मौजूदा राजनीतिक हालात पर चर्चा हुई। इसके अलावा दोनों राज्यों के कई राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर भी चर्चा की गई।
वहीं सांसद चरणजीत सिंह चन्नी के साथ मुलाकात की की तस्वीरें हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर की हैं। उन्होंने कहा कि शिमला में उन्होंने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और लोकसभा सदस्य चरणजीत सिंह चन्नी से मुलाकात की। इस दौरान चन्नी जी से कई अहम राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर चर्चा हुई।








Leave a Reply