कल्याण में होर्डिंग गिरा; कई वाहन क्षतिग्रस्त, कोई हताहत नहीं

 कल्याण में होर्डिंग गिरा; कई वाहन क्षतिग्रस्त, कोई हताहत नहीं

 

 

ठाणे : महाराष्ट्र के कल्याण में सहजानंद चौक पर शुक्रवार को एक बड़ा होर्डिंग अचानक गिर गया। इस हादसे में वहां खड़े कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। किसी के हताहत होने की फिलहाल कोई खबर नहीं है।

यह घटना आज सुबह करीब 10:30 बजे की है। बारिश के साथ तेज हवाओं के बीच यह हादसा हुआ।

चश्मदीदों ने बताया कि सड़क के एक कोने पर लगा एक बड़ा होर्डिंग उखड़कर गिर गया। वहां खड़ी कुछ कारें और तीन-चार दोपहिया वाहन भी इसकी चपेट में आ गए। इस दौरान मौके पर एक व्यक्ति भी था, जो कुछ मिनट पहले ही अपनी कार पार्क करके बाहर निकला था।

कल्याण अग्निशमन विभाग की टीम और पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। दुर्घटना में किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं है। हालांकि, वहां बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गई जिससे ट्रैफिक जाम हो गया।

उल्लेखनीय है कि इस साल 13 मई को लगभग 250 टन वजन वाला एक विशालकाय होर्डिंग मुंबई के घाटकोपर उपनगर में गिर गया था। इस घटना में कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई थी और 80 से अधिक लोग घायल हुए थे। कई बड़े और छोटे वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *