जालंधर के गदईपुर में नहर में तैरता हुआ मिला व्यक्ति का  शव; कमर में बंधी थी रस्सी, नहीं हो सकी शिनाख्त

जालंधर के गदईपुर में नहर में तैरता हुआ मिला व्यक्ति का  शव; कमर में बंधी थी रस्सी, नहीं हो सकी शिनाख्त

 

जालंधर (मनीष) जालंधर में गदईपुर नहर के पास एक व्यक्ति का शव मिला है। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। शव बुरी तरह क्षत-विक्षत है। शव भोगपुर से बहता हुआ गदईपुर आया, जहां पुल के पास फंस गया। घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। जिसके बाद अब थाना-8 और थाना मकसूदां की पुलिस शव पर नजर रख रही है।

मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शी प्रदीप ने बताया कि हमने दोपहर करीब 12 बजे शव देखा। जिसके बाद राहगीरों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। लोगों का आरोप है कि उक्त शव भोगपुर से बहता हुआ जालंधर आया।

शव गदईपुर पुल के पास आकर फंस गया। मृतक ने हल्के रंग की टी-शर्ट और काले रंग का पायजामा पहना हुआ था। साथ ही मृतक के शरीर के बीच में कमर पर रस्सी बंधी हुई थी। फिलहाल मामला हत्या कर शव को नहर में फेंकने का लग रहा है। पुलिस जांच के बाद ही आगे कुछ पता चल पाएगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस पार्टी अभी घटनास्थल पर नहीं पहुंची थी। दोनों थानों की सीमा जानने के बाद शव को पुलिस कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। मृतक का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल जालंधर में किया जाएगा। वहीं, मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। पहचान होने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। मृतक की उम्र करीब 30 से 35 साल के आसपास नजर आ रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *