जालंधर वेस्ट उपचुनाव के मद्देनजर गैंगस्टर दलजीत भाना की पैरोल हुई रद्द, BJP ने दर्ज करवाई थी शिकायत

जालंधर वेस्ट उपचुनाव के मद्देनजर गैंगस्टर दलजीत भाना की पैरोल हुई रद्द, BJP ने दर्ज करवाई थी शिकायत

 

चंडीगढ़ : चुनाव आयोग ने जालंधर वेस्ट उपचुनाव के मद्देनजर गैंगस्टर दलजीत सिंह भाना की पैरोल चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक रद्द करने का निर्देश दिया है। भाना पर हत्या के कई केस दर्ज हैं। बीजेपी और कांग्रेस ने भाना की पैरोल रद्द की चुनाव आयोग से मांग की थी। पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जालंधर के डिप्टी कमिश्नर को चुनाव आयोग के निर्देशों से अवगत करवा दिया है।

चुनाव आयोग ने निर्देश दिया है कि चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से चलाने के लिए और प्राप्त शिकायतों के मद्देनजर जालंधर पश्चिम उपचुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक दलजीत सिंह भाना की पैरोल रद्द कर दी जाए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *