हाथरस में सत्संग के दौरान कैसे मची भगदड़? मौत के मुंह से बचकर बाहर निकलने वाली महिला ने सुनाई आपबीती
Hathras Stampede: उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक गांव में साकार विश्व हरि नाम से चर्चित भोले बाबा का सत्संग आयोजित किया गया था, इस सत्संग में अचानक भगदड़ मच जाने की वजह से 75 से ज्यादा श्रद्धालुओं की मौत हो गई है . इस बीच पीड़ित महिलाओं ने अपनी आपबीती सुनाई है.
उत्तर प्रदेश के हाथरस में सिकंदराराऊ के रतिभानपुर में मंगलवार को सत्संग पंडाल में भगदड़ मच गई. प्रवचन सुन रही भारी भीड़ में मची भगदड़ में अब तक 75 से ज्यादा श्रद्धालुओं की मौत हो गई है, जबकि बड़ी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे घायल हैं. इस बीच भगदड़ में पीड़ित महिलाओं ने अपनी आपबीती सुनाई है.
हाथरस के एटा बॉर्डर के पास रतिभानपुर में संत भोले बाबा का प्रवचन चल रहा था. प्रवचन सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे थे. पंडाल में अत्यधिक उमस और गर्मी के कारण भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई और यह बड़ा हादसा हो गया. पीड़ित महिला ने बताया कि पंडाल में काफी भीड़ थी और प्रवचन खत्म होने के बाद भगदड़ मच गई और लोग एक-दूसरे पर गिरने लगे.
पीड़िता ने सुनाई आपबीती
पीड़ित महिला संत भोले बाबा का प्रवचन सुनने के लिए जयपुर, राजस्थान से बस द्वारा हाथरस आई थी. महिला के साथ उसका 5 साल का बच्चा भी था. रोती बिलखती पीड़ित महिला ने बताया कि पंडाल में श्रद्धालुओं के लिए कोई व्यवस्था नहीं थी और न ही गर्मी से निपटने के लिए पर्याप्त पंखे लगाए गए थे.
पीड़िता ने आगे बताया कि प्रवचन समाप्त होने के बाद पंडाल में अत्यधिक उमस और गर्मी के कारण भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई. लोग अचानक भीड़ में एक दूसरे को कुचलने लगे, जिसमें कई बूढ़े, महिलाएं और बच्चों दब गए हैं. वहीं, एक अन्य महिला ने बताया कि लाखों की भीड़ में मची भगदड़ में लोग एक-दूसरे पर गिर रहे थे, जिसमें कई लोगों की कुचलकर मौत हो गई.








Leave a Reply