औचक निरीक्षण करने टांडा थाने पहुंचे DIG Jalandhar Range, घर में सो रहे SHO पर सख्त एक्शन, जानें क्या है पूरा मामला…

You are currently viewing औचक निरीक्षण करने टांडा थाने पहुंचे DIG Jalandhar Range, घर में सो रहे SHO पर सख्त एक्शन, जानें क्या है पूरा मामला….

DIG Jalandhar Range reached Tanda police station for surprise inspection, strict action was taken against SHO sleeping in the house, know what is the whole matter….

औचक निरीक्षण करने टांडा थाने पहुंचे DIG Jalandhar Range, घर में सो रहे SHO पर सख्त एक्शन, जानें क्या है पूरा मामला…

  • होशियारपुरः DIG जालंधर रेंज Harmanbir Singh Gill मंगलवार सुबह साढ़े सात बजे के करीब टांडा पुलिस स्टेशन का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। बता दें कि यह निरीक्षण पंजाब पुलिस के ड्यूटी प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के लिए था। इस दौरान DIG ने पाया कि थाने में सिर्फ सहायक मुंशी मौजूद था और उसके पास कोई हथियार भी नहीं था और साथ ही DSP और SHO थाने में नहीं थे। पता चला कि वे घर में सो रहे थे जिस पर SHO को निलंबित कर लाइन हाजिर कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि थाना टांडा में पहुंचे जालंधर रेंज के DIG Harmanbir Singh Gill ने पहले मुंशी के कमरे में पहुंचकर वायरलेस सेट पर कंट्रोल रूम में बातचीत की। इसके बाद DIG गिल ने कंट्रोल रूम में बताया कि तीनों जिलों (जालंधर, कपूरथला और होशियारपुर) के SSP को नोट करवाओ कि मैं आज थाना टांडा में चेकिंग के लिए पहुंचा हूं।

DIG ने कहा कि सुबह करीब साढ़े सात बजे थाने में सिर्फ सहायक मुंशी बैठा था। सुबह 8 बजे वाली रोल कॉल मिसिंग थी और SHO व DSP Tanda अपने-अपने क्वार्टरों में पाए गए। थाने में मैनपावर बिल्कुल नहीं थी। थाने में एक महिला हवालाती थी, मगर कोई भी महिला मुलाजिम थाने में नहीं थी।

DIG ने एक्शन लेते हुए कहा कि फिलहाल थाना Tanda के SHO को लाइन हाजिर कर रहा हूं। DSP के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा और SSP होशियारपुर से एक्सप्लेनेशन कॉल की गई है। Gill ने कहा कि मेरे रेंज के हर थाने में ऐसे चेकिंग होती रहेगी और जहां कमी पाई गई, वहां पर कार्रवाई होगी। जो भी अधिकारी रेंज ऑफिस से आए एजेंडे को नहीं मानेगा, उस पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *