Jalandhar सहित Punjab की 13 विधानसभा सीटों पर इस दिन होगा मतदान, चुनाव आयोग ने की तारीखों की घोषणा

Voting will be held on 13 assembly seats of Punjab including Jalandhar on this day, Election Commission announced the dates

Jalandhar सहित Punjab की 13 विधानसभा सीटों पर इस दिन होगा मतदान, चुनाव आयोग ने की तारीखों की घोषणा

 

  •  जालंधरः MLA Sheetal Angural द्वारा इस्तीफा देने के बाद खाली हुई Jalandhar West हलके की विधानसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान हो गया है। इस बात की जानकारी Punjab के मुख्य निर्वाचन अधिकारी Sibin C ने दी है। उन्होंने कहा कि जालंधर पश्चिम (SC) उपचुनाव के लिए 10 July को मतदान होगा। इस संबंध में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।

चुनाव आयोग के ऐलान के अनुसार आज से पूरे एक महीने बाद यानी कि 10 July को जालंधर वेस्ट सीट पर उपचुनाव होगा और 13 July को नतीजों का ऐलान कर दिया जाएगा। बता दें कि उपचुनाव की घोषणा के साथ ही सोमवार को Jalandhar जिले में चुनाव संहिता लागू हो गई है। यह संहिता 15 July को चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक लागू रहेगी। चुनाव आयोग द्वारा विभिन्न राज्यों में उप चुनाव को लेकर लेटर जारी की गई है जिसमें जालंधर के बारे में भी जानकारी दी गई है।

गौरतलब है कि Jalandhar के वेस्ट हलके की सीट के साथ ही हिमाचल प्रदेश की 3 विधानसभा सीटों सहित देश भर में 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा चुनाव आयोग द्वारा की गई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *