बड़ी वारदात:पठानकोट में बेरहमी से युवक की हत्या, CCTV कैमरे में कैद हुई वारदात
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं हत्यारों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। वहीं सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश में छापामारी की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार ढांगू रोड स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के कुछ नशेड़ी हमलावरों ने देर रात युवक की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि जिस दौरान युवक पर बेरहमी से तेजधार हथियारों से हमला कर रहे थे, वहां मौजूद लोगों में से किसी ने भी हमालवरों को रोकने की कोशिश नही की। यह सारी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
वहीं वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं हत्यारों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर साफ दिखाई दे रहा है कि हमलावरों ने युवक की बड़ी ही बेरहमी से तेजधार हथियारों से हत्या कर दी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाही शुरु कर दी है।








Leave a Reply