पिछले एक साल में तीसरी बार बढ़े Ladowal Toll Plaza के रेट, अब Car से Ludhiana जाने के लिए देना होगा 220 रुपए का Toll tax
इस संबंध में जानकारी देते हुए लाडोवाल टोल प्लाजा के अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि नई दर में मामूली वृद्धि की गई है और 2 जून 2024 की रात 12 बजे से नई रेट लिस्ट के अनुसार टोल काटा जाएगा। जानकारी के अनुसार, कार का पुराना किराया एक तरफ का 215 और राउंड ट्रिप का 325 था और मासिक पास 7175 था। न
ई दर में एक तरफ का किराया एक तरफ का 220 और राउंड ट्रिप का 330 है और मासिक पास 7360 होगा। इसी प्रकार हल्के वाहन का पुराना किराया एक तरफ का 350 और राउंड ट्रिप का 520 था और मासिक पास 11590 था। नई दर में एक तरफ का किराया एक तरफ का 355 और राउंड ट्रिप का 535 है और मासिक पास 11885 होगा।

वहीं अब 2 एक्सल वाली बस या ट्रक का पुराना रेट एक तरफ का 730 और पीछे का 1095 था और मासिक पास 24285 था। नई दर में एक तरफ का 745, पीछे का 1120 और मासिक पास 24905 का होगा। तीन एक्सल वाले वाहनों का पुराना रेट एक तरफ का 795 और पीछे का 1190 था और मासिक पास 26490 था। नई दर में एक तरफ का 815 और पीछे का 1225 और मासिक पास 27170 का होगा।








Leave a Reply