आप और कांग्रेस के नेता अपनी पार्टी को अलविदा कह आज बीजेपी में हो सकते शामिल,कयासों से राजनीति हुई गर्म..

MBD NEWS : जालंधर (सुमेश शर्मा)पंजाब में लोकसभा चुनाव से पहले राजनीति काफी ज्यादा गर्माई हुई है। हालात कुछ ऐसे है कि नेता पार्टियों को छोड़ दूसरी पार्टियों में दल बदलने का सिलसिला भी लगातार जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार आज ‘आप’ और कांग्रेस पार्टी के कई दिग्गज नेता भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं। कयासों का बाजार काफी गर्म है। बताया जा रहा है कि एक विधायक और एक विधानसभा चुनाव लड़ चुके 2 दिग्गज नेताओं का बीजेपी पार्टी में शामिल होने तय है, जिनका आज औपचारिक तौर पर ऐलान हो होगा।
आपको बता दें कि सुशील रिंकू आम आदमी पार्टी से लोकसभा उप चुनाव जीते थे। इस बार टिकट मिलने के बावजूद उन्होंने बीजेपी पार्टी ज्वाइन कर ली। अब देखना होगा जालंधर से आम आदमी पार्टी व कांग्रेस से वो कौन से दिग्गज नेता हैं जो बीजेपी में शामिल होने जा रहे हैं।








Leave a Reply