हरियाणा के फरीदाबाद में एक परिवार के 6 सदस्यों ने काटी हाथ की नस, एक की मौत;सूदखोर से था परेशान परिवार, बच्चे की सूझबूझ की वजह से बची बाकियों की जान

हरियाणा के फरीदाबाद में एक परिवार के 6 सदस्यों ने काटी हाथ की नस, एक की मौत;सूदखोर से था परेशान परिवार, बच्चे की सूझबूझ की वजह से बची बाकियों की जान

 

फरीदाबाद : हरियाणा के फरीदाबाद से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सेक्टर 37 स्थित मकान नंबर 406 में सूदखोर से परेशान एक ही परिवार के छह लोगों ने हाथ की नस काट ली। सभी ने सामूहिक आत्महत्या करने की कोशिश की। इसमें से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि अन्य पांच गंभीर हैं। सभी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, छोटे पोते ने समझदारी दिखाते हुए सिक्योरिटी गार्ड से घर के गेट को खुलवाया और परिवार को बचाया। सेक्टर के लोगों का कहना है कि अभी किसी की मौत नहीं हुई है। सभी का उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है, जिसमें श्याम, साधना, उसका बेटा, उसके बेटे की बहू, एक बड़ा पोता जिसकी उम्र 14 साल है शामिल है।

12 वर्षीय सबसे छोटा पोते ने नस नहीं काटी थी। उसी ने सुरक्षा गार्ड को बोला कि घर का गेट खोलो। घर का गेट खोलने के बाद सुरक्षा गार्ड ने पुलिस को सूचना देने के बाद सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। बताया जा रहा है कि परिवार वालों का घी का काम था। पुलिस ने घर को सील कर दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *