PM मोदी बोले- भगवंत मान कागजी मुख्यमंत्री:विपक्ष पर बोला हमला,इंडी वालों ने CAA के नाम पर जनता को बहकाया..

PM मोदी बोले- भगवंत मान कागजी मुख्यमंत्री:विपक्ष पर बोला हमला,इंडी वालों ने CAA के नाम पर जनता को बहकाया..

 

पंजाब के पटियाला में गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी रैली की। इस दौरान उन्होंने पंजाब CM भगवंत मान को निशाने पर लेते उन्हें कागजी मुख्यमंत्री बताया। उन्होंने कहा ये पंजाब में दिखावे के लिए दिल्ली की कट्‌टर भ्रष्टाचारी पार्टी और सिख हमले की दोषी पार्टी आमने-सामने लड़ने का नाटक कर रही हैं, लेकिन सच यह है कि पार्टियां दो हैं, लेकिन दुकान एक ही है।

उन्होंने कहा कि बंटवारे से पीड़ित दलित सिख भाई-बहनों को मोदी नागरिकता दे रहा है। अगर CAA ना हो तो पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में जो सिख नागरिक हैं, उन्हें नागरिकता कौन देगा। इंडी वालों ने CAA के नाम पर दंगे करवाए।

रैली से पहले जमकर बवाल भी हुआ। रैली का विरोध करने के लिए पटियाला आ रहे किसानों और मजदूरों को पुलिस ने रास्ते में ही घेर लिया। किसान राजपुरा की तरफ से पटियाला में दाखिल होना चाहते थे।

यहां पुलिस के साथ पैरामिलिट्री फोर्स तैनात रही। पुलिस द्वारा बैरिकेडिंग और रेत से भरे ट्रक खड़े किए गए थे। किसानों के विरोध को देखते हुए प्रशासन ने पटियाला-राजपुरा हाईवे बंद कर दिया।

उधर, विरोध को लेकर पंजाब के पूर्व CM कैप्टन अमरिंदर सिंह के बेटे रणइंदर ने कहा कि विरोध से फर्क नहीं पड़ता है। उनके परिवार की पटियाला के लोगों से पारिवारिक सांझ है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *