जानें किस जगह तीन नामी होटलों को बम से उड़ाने की धमकी के पुलिस में मचा हड़कंप
बेंगलुरु- कर्नाटक के बेंगलुरु में गुरुवार को शहर के तीन बड़े होटलों को बम से उड़ाने की धमकी भरा एक ईमेल मिला है। जिसके बाद पुलिस अलर्ट पर है। जानकारी के मुताबिक, ईमेल में शहर के द ओटेर्रा समेत तीन प्रतिष्ठित होटलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। सूचना मिलते ही बम स्क्वॉड और पुलिस की टीमें तीनों होटलों में पहुंची।
साउथ ईस्ट बेंगलुरु के डीसीपी का कहना है कि सूचना मिलते ही पुलिस एक्शन में आई और तीनों होटलों में बम स्क्वॉड के साथ टीम भेजी गई। फिलहाल टीम मौके पर है और जांच कर रही है। आसपास के इलाकों में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इससे एक दिन पहले नॉर्थ ब्लॉक स्थित गृह मंत्रालय को भी बम की धमकी भरा ईमेल मिला था। हालांकि बाद में यह अफवाह निकली।









Leave a Reply