किसान संगठनों द्वारा शंभू रेलवे ट्रैक पर जारी धरना किया जाएगा खत्म ; 17 मार्च से बंद थी ट्रेनों की आवाजाही

किसान संगठनों द्वारा शंभू रेलवे ट्रैक पर जारी धरना किया जाएगा खत्म ? 17 मार्च से बंद थी ट्रेनों की आवाजाही

 

चंडीगढ़ : किसान संगठनों ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि किसान आज शंभू रेलवे ट्रैक से अपना धरना हटाएंगे और ट्रैक खाली कर दिया जाएगा लेकिन शंभू रोड पर धरना जारी रहेगा। किसान नेताओं ने आगे कहा कि किसान बीजेपी नेताओं के घरों के बाहर धरना देंगे। वहीं, किसानों ने 23 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैलियों में प्रदर्शन करने की घोषणा की है।

बता दें, अपने तीन साथियों की रिहाई की मांग को लेकर पंजाब के 2 किसान संगठन पिछले महीने 17 अप्रैल से हरियाणा बॉर्डर स्थित शंभू रेलवे स्टेशन का ट्रैक जाम करके बैठे हुए थे। जिसके चलते रेलवे ट्रैक बाधित था। जिसके चलते उत्तर रेलवे को दर्जनों ट्रेनों को रद्द करना पड़ा है और 10 जरूरी ट्रेनों का वैकल्पिक मार्ग से चलाना पड़ रहा था।

किसान शंभू बॉर्डर पर MSP गारंटी कानून की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। उनकी केंद्रीय मंत्रियों से भी कुछ दौर की वार्ता हुई लेकिन वह सिरे नहीं चढ़ी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *