चंडीगढ़ में चुनाव प्रचार के पहुंचे CM योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना..

 चंडीगढ़ में चुनाव प्रचार के पहुंचे CM योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना..

 

सीएम योगी ने चंडीगढ़ में विपक्ष पर निशाना साधते हुए राम मंदिर और विकास की बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस राम विरोधी है। उन्होंने कहा कि जब भी देश पर कोई संकट आता है तो सबसे पहले राहुल गांधी देश को छोड़कर जाते हैं।

 

CM YOGI  - India TV Hindi

सीएम योगी

चंडीगढ़: लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण के लिए वोटिंग जारी है। इस बीच यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने चंडीगढ़ में जनता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने इंडी गठबंधन पर निशाना साधा और कहा कि जब हम 400 की बात करते हैं तो कांग्रेस को चक्कर आने लगता है क्योंकि कांग्रेस खुद 400 सीटों पर चुनाव नहीं लड़ रही है। गौरतलब है कि बीजेपी ने इस बार 400 पार का नारा दिया है।

जो राम का नहीं, वो किसी काम का नहीं: योगी

सीएम योगी ने कहा कि आज पांचवे चरण का चुनाव चल रहा है लेकिन मैं निश्चिंत होकर चंडीगढ़ में हूं। क्योंकि पूरे देश में ये माहौल है कि मोदीजी फिर आएंगे। उन्होंने कहा कि जनता कहती है कि जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे और जो राम का नहीं, किसी काम का नहीं।

अगर दंगे हुए तो उल्टा टांग दूंगा: योगी

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग कहते थे कि अगर राम मंदिर बना तो दंगे हो जाएंगे, लेकिन मैंने कहा कि अगर दंगे हुए तो उल्टा टांग दूंगा। अब तो उत्तर प्रदेश में लोगों ने सड़कों पर नमाज पढ़ना भी बंद कर दिया है और मस्जिदों से लाउडस्पीकर भी उतरने शुरू हो चुके हैं।

सीएम योगी ने कहा कि जब भी देश पर कोई संकट आता है तो सबसे पहले राहुल गांधी देश को छोड़कर जाते हैं। हालांकि इन्होंने हमेशा संकट ही देश को दिया है, चाहें वह नक्सल संकट हो या आतंकवाद हो।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *