दर्दनाक हादसा:चाचा को रोटी देने जा रहे एक्टिवा सवार 15 वर्षीय लड़के को ट्रक ने रौंदा, मौके पर हुई मौत

 दर्दनाक हादसा:चाचा को रोटी देने जा रहे एक्टिवा सवार 15 वर्षीय लड़के को ट्रक ने रौंदा, मौके पर हुई मौत

 

जालंधर : जालंधर के काला सिंघा रोड पर आज सुबह एक्टिवा सवार युवक को ट्रक ने रौंदा दिया। इस घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान 15 साल के रोनित के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, जिस समय यह हादसा हुआ उस दौरान वह अपने चाचा को रोटी देने जा रहा था।

इस बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए मृतक के भाई तेजिंदर ने बताया कि मेरा भाई सुबह चाचा को रोटी देने गया था। जब वह घर नहीं लौटा तो हम उसे बार-बार फोन कर रहे थे तब किसी ने फोन उठाया और बताया कि इसका एक्सीडेंट हो गया है। जब हम मौके पर पहुंचे तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक चालत की गलती के कारण हादसा हुआ। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

थाना प्रभारी भूषण शर्मा ने बताया कि युवक की ट्रक के साथ एक्सीडेंट की वजह से मौत हो गई है। मामले की जांच की जारी है और जांच के बाद ही आगे की बात कही जा सकती है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *