जानें PM मोदी पर केजरीवाल की टिप्पणी के बाद क्या बोले अमित शाह
तेलंगाना दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस समेत विपक्षी दलों पर हमला बोला है. उन्होंने अरविंद केजरीवाल के उस बयान पर भी पलटवार किया है जिसमें दिल्ली के सीएम ने कहा था कि पीएम मोदी 75 साल की उम्र पूरी करने के बाद पद से हट जाएंगे.
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए तेलंगाना दौरे पर हैं. जहां, शनिवार को एक रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. मीडिया से बात करते हुए अमित शाह ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की उस टिप्पणी का भी जवाब दिया जिसमें उन्होंने कहा था कि 75 साल की उम्र पूरी होने पर पीएम मोदी बीच में ही पद छोड़ देंगे. इसके साथ-साथ शाह ने कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर भी हमला बोला.
अमित शाह ने कहा कि देखिए मैं अरविंद केजरीवाल एंड कंपनी और पूरे इंडिया एलायंस को बताना चाहता हूं कि आपको खुश होने की जरूरत नहीं है. मोदी जी 75 साल के हो जाएं इससे आपको खुश होने की जरूरत नहीं है. बीजेपी के संविधान में ये कही नहीं लिखा है. मोदी जी ही तीसरा टर्म पूरा करेंगे और आगे भी देश का नेतृत्व करते रहेंगे. इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी में कोई कन्फ्यूजन नहीं है. ये लोग (विपक्षी) कन्फ्यूजन खड़ा करना चाहते हैं. केजरीवाल को 1 जून को फिर से सरेंडर करना है. अंतरिम जमानत को केजरीवाल को क्लीन चिट न मानें.








Leave a Reply