शादी की तारीख टलने पर नाराज हुए दूल्हा , लड़की का सिर काटकर अपने साथ ले गया , सन्न रह गए मां-बाप

 

शादी की तारीख टलने पर नाराज हुए दूल्हा , लड़की का सिर काटकर अपने साथ ले गया , सन्न रह गए मां-बाप

 

कर्नाटक के कोडागु जिले से एक बेहद हैरान कर देने वाला दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां एक शख्स ने 16 साल की लड़की की बेरहमी से हत्या कर दी और उसका सिर काटकर अपने साथ ले गया।

 

प्रतीकात्मक तस्वीर - India TV Hindi

कर्नाटक के कोडागु जिले में प्रस्तावित विवाह स्थगित होने से नाराज एक युवक ने 16 वर्षीय लड़की की धारदार हथियार से हमला करके हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि लड़की के नाबालिग होने के चलते दोनों का विवाह स्थगित कर दिया गया था। पुलिस ने बताया कि विवाह स्थगित होने के बाद 32 वर्षीय प्रकाश लड़की मीना के घर में घुस गया। पुलिस ने बताया युवक ने लड़की के पिता एवं मां पर हमला किया और लड़की का सिर धड़ से अलग करके उसका सिर अपने साथ ले गया।

अचानक नाबालिग लड़की के घर पहुंची पुलिस

घटना सुरलब्बी गांव की है। पुलिस के मुताबिक गुरुवार को लड़की की प्रकाश के साथ सगाई थी, लेकिन किसी ने चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर पर सूचना दे दी जिसके बाद बाल कल्याण विभाग के अधिकारी नाबालिग लड़की मीना के घर पहुंचे और दोनों परिवारों को समझाया। पुलिस के अनुसार अधिकारियों ने दोनों परिवारों को समझाया कि अगर वे शादी के लिए आगे बढ़ते हैं तो इसमें यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम और बाल विवाह अधिनियम के प्रावधान लागू होंगे। पुलिस के अनुसार दोनों परिवार इस बात पर सहमत हुए कि मीना के 18 साल के होने के बाद ही उसकी शादी प्रकाश से की जाएगी। इसके बाद अधिकारी और दूल्हे का परिवार वहां से चला गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *