तिहाड़ जेल में अरविंद केजरीवाल से मिले भगवंत मान, बोले- इंडी गठबंधन के हर बुलावे पर जाएंगे AAP नेता

तिहाड़ जेल में अरविंद केजरीवाल से मिले भगवंत मान, बोले- इंडी गठबंधन के हर बुलावे पर जाएंगे AAP नेता

नई दिल्ली  – दिल्ली शराब नीति केस में मंगलवार को तिहाड़ जेल में बंद AAP सुप्रीमो और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से पंजाब के सीएम भगवंत मान ने मुलाकात की। दोनों के बीच करीब आधे घंटे तक बातचीत हुई। मुलाकात के बाद मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए भगवंत मान ने बताया कि उन्होंने अपने गुजरात और असम के दौरे के बारे में केजरीवाल को बताया। उन्होंने मुझे कहा है कि दिल्ली भी आना और दिल्ली के प्रचारकों को पंजाब लेकर जाना। भगवंत मान ने बताया कि अरविंद केजरीवाल ने आज जेल की मुलाकात में यह भी कहा कि इस चुनाव के दौरान यदि इंडी गठबंधन कहीं भी आम आदमी पार्टी के किसी नेता को बुलाता है, तो जरूर जाना है क्योंकि यह चुनाव हार या जीत का नहीं संविधान को बचाने का है। भगवंत मान ने मीडिया से बातचीत में कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आप नेताओं के लिए मैसेज भेजा है और उन्होंने मेरी बेटी का हालचाल भी पूछा है। भगवंत मान ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पंजाब में फसलों और मंडियों के बारे में भी जानकारी ली है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *