चुनाव आयोग वोटरों को शादी की तरह भेजेगा निमंत्रण पत्र

चुनाव आयोग वोटरों को शादी की तरह भेजेगा निमंत्रण पत्र

 

चंडीगढ़ – हरियाणा में लोकसभा चुनाव में इस बार मतदान करने के लिए बुलाने हेतु ब्याह-शादी की तरह निमंत्रण पत्र भेजे जाएंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल की ओर से यह अनोखी पहल की गई है, जिसके तहत मतदाताओं को शादी समारोह की तरह बूथ लेवल अधिकारी मतदाताओं का स्वागत करेंगे। इस बार राज्य में 75 प्रतिशत तक मतदान कराने का लक्ष्य है। राज्य में छठे चरण के तहत 25 मई को मतदान होना है और 29 अप्रैल को चुनावों की अधिसूचना जारी होगी।

उन्होंने बताया कि शादी की तरह निमंत्रण पत्र तैयार किया गया है, जिसमें लिखा गया है कि भेज रहे हैं, स्नेह निमंत्रण, मतदाता तुम्हें बुलाने को, 25 मई भूल न जाना, वोट डालने आने को इतना ही नहीं, निमंत्रण पत्र में मतदाताओं के नाम संदेश भी दिया गया है कि भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा निर्धारित कार्यक्रम अनुसार लोकसभा चुनाव-2024 के मंगल उत्सव की पावन बेला पर मतदान करने के लिये आप तय दिवस व समय पर सपरिवार सादर आमंत्रित हैं। कार्यक्रम स्थल आपका मतदान केंद्र है। उन्होंने बताया कि मतदान 25 मई को प्रातः सात बजे से शाम छह बजे तक होगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *