दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल को कोर्ट से नहीं मिली राहत; 1 अप्रैल तक बढ़ाई गई ED की रिमांड
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कथित शराब घोटाले मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कस्टडी में हैं. आज यानी गुरुवार को रिमांड पूरी हो रही है. हिरासत पूरी होने के बाद सीएम की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेशी है. देखना होगा कि सीएम केजरीवाल को राहत मिलती है या ईडी की कस्टडी और बढ़ती है.
सीएम केजरीवाल की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेशी
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आज यानी गुरुवार को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेशी है. केजरीवाल कथित शराब घोटाले मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कस्टडी में हैं. वह 28 मार्च तक ईडी की हिरासत में हैं. केजरीवाल को राहत मिलती है या ईडी की कस्टडी जारी रहती है, कोर्ट इसपर फैसला देगी. स्पेशल जज कावेरी बावेजा की कोर्ट में मुख्यमंत्री की पेशी है. मामले में सभी की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया है. कुछ देर में फैसला आएगा
- सभी दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है. कुछ देर में अदालत का आदेश आएगा.
- ASG राजू ने कहा कि किसी सीएम को गिरफ्तार करने का अधिकार किसी आम आदमी से अलग नहीं है.
- ED की ओर से पेश ASG SV राजू ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने घूस लिया और इसका इस्तेमाल गोवा के चुनाव में किया. हमारे पास इस बात के दस्तावेज मौजूद हैं कि हवाला रूट के जरिए इन पैसों का इस्तेमाल गोवा के चुनाव में किया गया. राजू ने कहा कि जिन लोगों ने बाद में उनका नाम लिया, उन्होंने ऐसा करने के कारणों का खुलासा किया है. यह कागजों में है. राजू ने कहा कि हमारे पास गवाह हैं कि वे पैसे साउथ ग्रुप के हवाला से आए थे. एक शृंखला है. उन्होंने चुनिंदा तौर पर उस चेन के बारे में बात नहीं की है.
- अरविंद केजरीवाल ने कोर्ट में कहा कि मुझे गिरफ्तार किया गया है. न मेरे ऊपर कोई मुकदमा चला, न आरोप बताए. केजरीवाल ने कहा मैं ED के अधिकारियों और कर्मचारियों को धन्यवाद देना चाहते हूं. जांच में अभी तक उन्होंने सहयोग किया है.
- अरविंद केजरीवाल ने कहा कि राघव मंगुटा के इतने बयान हुए 7 में से 6 बयानों में जिक्र नहीं है, लेकिन 7वें बयान में जिक्र आता है. लेकिन पहले के 6 बयान में सामने नहीं आता. ED के दो मकसद थे. एक आम आदमी पार्टी को खत्म करना, आम आदमी पार्टी को भ्रष्टाचारी, चोर बताना और दूसरा उगाही करना. सीएम ने कहा कि शरद रेडी ने गिरफ्तारी के बाद 55 करोड़ रुपए दिए. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कोई 100 करोड़ का घोटाला हुआ. मैं बताता हूं कि वो क्या घोटाला क्या है. घोटाला ED की जांच के बाद शुरू हुआ. अरविंद केजरीवाल ने कोर्ट में कहा कि हम रिमांड का विरोध नहीं कर रहे हैं. ये जितना दिन चाहे हिरासत में रखें. बॉन्ड की भी जांच होनी चाहिए.








Leave a Reply