देश के चहेते अमिताभ बच्चन अस्पताल में भर्ती, जानें क्या है कारण

देश के चहेते अमिताभ बच्चन अस्पताल में भर्ती, जानें क्या है कारण

 

मुंबई :बालीवुड के बिग बी यानि अमिताभ बच्चन की एंजियोप्लास्टी हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 81 साल के अभिनेता को कंधे में तकलीफ की वजह से शुक्रवार सुबह 6 बजे मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती किया गया था। हालांकि अभी तक अमिताभ बच्चन या उनकी टीम से इस विषय में कोई खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन सूत्रों की मानें तो अभिनेता की हालत स्थिर है। सिक्योरिटी के बीच बिग बी अस्पताल पहुंचे थे, वहीं, दोपहर में उन्होंने अपने एक्स पर पोस्ट किया “हमेशा ग्रेटिट्यूडय”। अमिताभ बच्चन के इस पोस्ट को देखने के बाद अंदाजा लगाया जा रहा है कि एक्टर अपने फैन्स का शुक्रिया अदा कर रहे हैं।

Amitabh Bachan admits in hospital… उल्लेखनीय है कि बीते साल अमिताभ बच्चन एक्टर टाइगर श्रॉफ की एक्शन थ्रिलर गणपत में नजर आए थे। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। गौर करें उनकी अपकमिंग मूवी की तरफ तो उसका नाम प्रोजेक्ट के, जिसमें वह दीपिका पादुकोण और प्रभास के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *