हरियाणा: नायब सिंह सैनी ने फ्लोर टेस्ट किया पास

हरियाणा: नायब सिंह सैनी ने फ्लोर टेस्ट किया पास

 

चंडीगढ़  – हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पहली अग्निपरीक्षा पास कर ली है। सैनी सरकार को बहुमत का आंकड़ा हासिल हो गया है। मुख्यमंत्री सैनी (CM Saini) ने सदन में बैठे पूर्व सीएम मनोहर लाल (Former Manohar Lal) के कामों की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि मनोहर लाल के नेतृत्व वाली सरकार के सोच ईमानदार और काम दमदार रही है। मनोहर की तारीफ करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज नहीं फकीर हैं, मनोहर लाल जी देश की तकदीर हैं। इससे पहले फ्लोर टेस्ट को लेकर बुधवार सुबह 11 बजे विधानसभा की कार्यवाही शुरू हुई और इस दौरान विश्वास प्रस्ताव करीब तीन घंटे तक चर्चा चली। इससे पहले जब मुख्यमंत्री सैनी ने सदन में विश्वासमत रखा तो जननायक जनता पार्टी (JJP) के सभी 10 विधायक सदन से बाहर चले गए।

एक निर्दलीय बलराज कुंडू ने भी कार्यवाही छोड़ दी। जननायक जनता पार्टी (JJP) ने व्हिप जारी किया था कि सभी 10 विधायक वोटिंग के दौरान गैरहाजिर रहें। वहीं विपक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी हरियाणा आए और मनोहर लाल खट्टर की तरफदारी की, लेकिन उसके बाद जो चीरहरण हुआ, वैसा द्रौपदी के साथ भी नहीं हुआ था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *