कैबिनेट मंत्री ने लोगों से ‘आप दी सरकार, आप दे द्वार’ पहल के तहत आयोजित कैंपों का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की

 

कैबिनेट मंत्री ने लोगों से ‘आप दी सरकार, आप दे द्वार’ पहल के तहत आयोजित कैंपों का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की

कहा ,पंजाब सरकार की जनहितैषी पहल सफलता की नई मिसाल लिखेगी

गांव गाखल, शिवदासपुर और करतापुर में विशेष कैंपा का दौरा कर आवेदकों को सेवाओं से संबंधित दस्तावेज भी सौंपे

MBD WEB NEWS करतारपुर,28 फरवरी.  पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह ने आज ‘आप दी सरकार, आप दे द्वार’ पहल के तहत गांव गाखल, शिवदासपुर और करतापुर शहर में लगाए गए विशेष कैंपों की समीक्षा की और यहां लोगों को एक ही छत के नीचे विभिन्न सरकारी सेवाएं का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की ।

कैंपों में पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनते हुए कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए जल्द से जल्द आवश्यक कार्रवाई की जाये, ताकि लोगों को राहत मिल सके।इस अवसर पर उन्होंने सेवा आवेदनों के लिए संबंधित अधिकारियों से आवश्यक मंजूरी के बाद आवेदकों को दस्तावेज भी सौंपे।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य भर के गांवों और शहरों में रोजाना कैंप आयोजित करके लोगों को विभिन्न सरकारी सेवाएं प्रदान कर रही है। इसके अलावा लोगों की समस्याओं का समाधान भी सुनिश्चित किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि इन कैंपों में विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तैनात किया गया है, जो लोगों की समस्याओं को सुन रहे हैं और उनका उचित समाधान कर रहे है।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार की यह पहल सफलता की नई मिसाल लिखेगी। उन्होंने कहा कि कैंपों का यह सिलसिला आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा, जिसका लोगों को भरपूर लाभ उठाना चाहिए।

मंत्री ने कहा कि भगवंत मान सरकार ने अपने गठन के बाद आम आदमी को राहत देने के लिए कई क्रांतिकारी फैसले लिए हैं, जिनमें 600 यूनिट मुफ्त बिजली, आम आदमी क्लीनिक, छात्रों को विश्व स्तरीय शिक्षा प्रदान करने के लिए स्कूल ऑफ एमिनैंस, मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना, घर पर सरकारी सेवाओं का लाभ उठाने के लिए हेल्पलाइन 1076, घर-घर राशन आदि शामिल है।
इन कैंपों द्वारा लोग जन्म सर्टीफिकेट, आय सर्टीफिकेट, स्कालरशिप, रिहायश सर्टीफिकेट, जाति सर्टीफिकेट, बुढापा पेंशन, बिलों का भुगतान, राजस्व विभाग संबंधी रिकार्ड की वैरीफीकेशन, विवाह रजिस्ट्रेशन, मृत्यु सर्टीफिकेट की एक से अधिक कापियां , दस्तावेजों की तस्दीकशुदा कापियां, ग्रामीण क्षेत्र सर्टीफिकेट,फर्द बनाना, जनरल जाति सर्टीफिकेट, शगुन योजना, जमीन की निशानदेही, एन.आर.आई के सर्टीफिकेट के काउंटर हस्ताक्षर, पुलिस क्लीयरेंस सर्टीफिकेट के काउंटर हस्ताक्षर, मृत्यु सर्टीफिकेट में बदलाव की सेवाओं का लाभ ले सकते है।

कैप्शन: पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह ‘आप दी सरकार, आप दे द्वार’ मुहिम के तहत विशेष कैंपों का जायजा लेते हुए ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *