जानें किस जगह आम आदमी पार्टी के तीन पार्षदों ने थामा BJP का दामन

जानें किस जगह आम आदमी पार्टी के तीन पार्षदों ने थामा BJP का दामन

चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी को चंडीगढ़ में बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। चंडीगढ़ के तीन आप पार्षदों ने रविवार को भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने आम आदमी पार्टी के इन पार्षदों के भाजपा में शामिल होने की तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्स पर पोस्ट कर कहा, ” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर चंडीगढ़ से आम आदमी पार्टी की पार्षद पूनम देवी, नेहा और गुरचरण काला आज दिल्ली में भाजपा में शामिल हुए।”

तावड़े ने कहा, “आप ने उनके साथ धोखा किया है, लेकिन भाजपा उन्हें बिना किसी झूठे वादे के उनकी क्षमता के अनुसार न्याय देगी। भाजपा परिवार में आप सभी का स्वागत है। हम साथ मिलकर चंडीगढ़ के नागरिकों की बेहतरी के लिए काम करेंगे।”

इस मौके पर विनोद तावड़े ने कहा कि तीनों पार्षदों को भाजपा में पूर्ण मान सम्मान मिलेगा और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जाएगी। अरूण सूद ने बताया के भाजपा के पास पूर्ण बहुमत है और मेयर भाजपा का ही रहेगा और चंडीगढ़ भाजपा लोक भलाई की नीतियों के चलते भाजपा का कारवां बढ़ता रहेगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *