भारत की बढ़ती ताकत; कतर से सुरक्षित लौटे पूर्व नौसैनिकों ने कही दिल की बात
28 दिसंबर, साल 2023 को कतर की एक अदालत ने 8 पूर्व भारतीय नौसेना कर्मियों को जासूसी के आरोप में मौत की सजा सुना दी थी. सजा का फैसला हो जाने के बाद से पीएम मोदी ने व्यक्तिगत तौर पर इस मामले पर बात की, जिसके बाद से इन सभी को रिहा कर दिया गया. 7 नौसेना कर्मी भारत वापस आ गए हैं. इस बात की जानकारी विदेश मंत्रालय ने दी. सभी नौसैनिकों ने पीएम को आभार व्यक्त कर धन्यवाद दिया है.
कतर में लंबे समय से सजा काट रहे पूर्व भारतीय नौसेना कर्मी सुरक्षित वापस भारत लोट आए हैं. इन सभी कर्मियों की संख्या 8 थी, जिनमें से 7 नौसैनिक वापस आ गए हैं. इस बात की जानकारी विदेश मंत्रालय ने दी. अपने देश वापस आने के बाद मीडिया ने उनसे बातचीत की. बातचीत के दौरान सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आभार व्यक्त किया है.
साल 2022 में जासूसी के आरोप में इन आठ नौसेनिकों को गिरफ्तार कर लिया गया था, जिसके बाद पिछले साल यानी साल 2023 में उन सभी को कतर कोर्ट ने फांसी की सजा सुना दी थी. भारत सरकार के अपील के बाद इन सब की सजा माफ हुई और अब वह सब सुरक्षित भारत वापस आ गए हैं. वापस आने के बाद सभी नौसेनिकों के चेहरे पर खुशी के साथ सुकून देखने को मिला. सभी ने प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया. वापस लौटे नौसेनिकों में से एक ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि हम सभी ने घर वापस लौटने के लिए 18 महीनों का इंतजार किया है और हमारे वापस आने का पूरा श्रेय उन्होंने पीएम को दिया है. उन सभी में से एक अन्य नौसैनिक का कहा, “हम सभी पीएम के आभारी है, उनके ना होने पर यह संभव नहीं हो पाता. हमारा सुरक्षित वापस आना उनके व्यक्तिगत हस्तक्षेप और कतर के साथ उनके समीकरण के बिना संभव नहीं हो पाता.”








Leave a Reply