हरदा की पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से 11 की मौत, सड़क पर बिखरी लाशें

हरदा की पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से 11 की मौत, सड़क पर बिखरी लाशें

 

 

हरदा : मध्य प्रदेश के हरदा जिले में संचालित एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में कई विस्फोटों के साथ भीषण आग लग गई। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार अभी तक 11 लोगों की माैत की खबर है, वहीं 100 से ज्यादा लोग घायल हैं। इस घटना में दर्जनों मकानों मे दरारें आ गई हैं। सीएम डॉ. मोहन ने इस घटना को लेकर मंत्रालय में आपात बैठक बुलाई है। घटना की जो तस्वीरें सामने आई हैं उनमें दिख रहा है कि सड़कों पर शव बिखरे पड़े हैं।

एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि धमाका इतना तेज था कि मेरा घर करीब 200 मीटर दूर है, उसके भी टीन उड़ने लगे। हम घबराकर बाहर भागे। इसी दौरान फिर से ब्लास्ट हुआ। एक के बाद एक कई धमाके हुए। जानकारी के अनुसार मगरधा रोड स्थित एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में मंगलवार को विस्फोटों के साथ आग लग गई। यह आग भीषण रूप ले चुकी है और उसने कई मकानों को भी प्रभावित किया है। आसमान पर आग और धुएं के गुबार नजर आ रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि इस हादसे में कई लोग हताहत हो सकते हैं।

घटना के बाद सीएम मोहन यादव ने कहा है कि मृतक के परिजनों को चार लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा। साथ ही घायल लोगों का मुफ्त में इलाज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि घटना की पुनरावृत्ति नहीं होगी। साथ ही घटना के बारे में भारत सरकार को जानकारी दी है। सबसे पहली प्राथमिकता है कि घायलों को समुचित इलाज मिले।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *