बेटे को मार बैग में लाश लेकर कर्नाटक ले गई मां; कैसे पकड़ी गई कातिल मां?

बेटे को मार बैग में लाश लेकर कर्नाटक ले गई मां; कैसे पकड़ी गई कातिल मां?

बेटे को गोवा में मारा, बैग में लाश लेकर कर्नाटक ले गई; कैसे पकड़ी गई कातिल महिला CEO?

सूचना सेठ

सूचना सेठ की साल 2010 में वेंकट रमन से शादी हुई थी. 9 साल बाद उनके बेटा हुआ था. उसके 1 साल बाद 2020 में दोनों के बीच तलाक हो गया था. पति से हुए तलाक के बाद वह अपने बेटे से भी चिढ़ने लगी थी. पुलिस अभी महिला से बेटे की हत्या के कारणों को लेकर पूछताछ कर रही है.

बच्चे की लिए सबसे बड़ी साथी उसकी मां होती है. वह छोटा हो या बड़ा मां के आंचल में उसे जो सुकून मिलता है उसे दुनिया में कहीं नहीं मिल सकता. लेकिन वही मां जब बेटे के लिए कसाई बन जाए तो क्या कहा जाए. ऐसा ही किया सूचना सेठ ने. उसने अपने जिगर के टुकड़े का ही कत्ल कर दिया. इस दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया गया गोवा में. हत्यारिन मां बेंगलुरु की एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस स्टार्ट-अप कंपनी की CEO है.

सूचना सेठ, जिसके चेहरे से भोलापन टपकता है. देखकर तो कोई कह नहीं सकता कि यह हत्यारिन हो सकती है. वह भी अपने बेटे की. लेकिन फिलहाल के जो प्रमाण हैं, पुलिस का जो दावा है उसके मुताबिक उसने 4 साल के बेटे की हत्या की और उसकी लाश को सूटकेस में भरकर निकल गई. पति से इतनी नफरत कि जब तलाक हो चुका है तो वह बेटे से क्यों मिलता है. कोर्ट के आदेश को वह ना नहीं कर सकती थी तो बेटे को ही दुनिया से विदा कर दिया ताकि पिता और बेटे का रिश्ता हमेशा के लिए खत्म हो जाए. फिलहाल कातिल मां पुलिस की हिरासत में है.

6 जनवरी को बेटे के साथ आई थी गोवा

बेटे की जान लेने वाली हत्यारिन मां का नाम सूचना सेठ है और वह मूल रूप से पश्चिम बंगाल की रहने वाली है. पुलिस के मुताबिक, 39 साल की सूचना सेठ बेंगलुरु स्थित AI स्टार्ट-अप की CEO हैं. उसने अपने 4 साल के बेटे को गोवा घुमाने को कहा था. 6 जनवरी को वह बेटे को लेकर उत्तरी गोवा के कैंडोलिम स्थित एक होटल में रुकी थी. सोमवार की सुबह सूचना सेठ ने होटल से चेक आउट किया. लेकिन होटल छोड़ते वक्त उसका बेटा उसके साथ नहीं था. होटल कर्मचारियों ने जब उससे बेटे के बारे में पूछा तो उसने बहाना बना दिया.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *