मुकेरियां में नेशनल हाईवे को रोक सड़क पर धरना दे रहे किसानों को पुलिस ने खदेड़ा..
मुकेरियां : शुगर मिल मुकेरियां के सामने कल से धरना प्रदर्शन कर रहे किसानों को पुलिस ने आज खदेड़ दिया। पुलिस कुछ प्रदर्शनकारियों को साथ ले गई है। पुलिस किसान नेताओं को कहां लेकर गई, अभी इसकी जानकारी नहीं हुई है। किसान नेशनल हाईवे की खोली गई एक साइड और सर्विस रोड को बंद करने लगे थे, इसी के चलते पुलिस ने बल प्रयोग किया और किसानों को वहां से खदेड़ते हुए उठा कर ले गई। हालांकि किसानों ने अपना रोष प्रदर्शन बंद नहीं किया है और गन्ने का एमएसपी बढ़ाने की मांग वे कर रहे हैं।
किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के प्रधान श्याम सिंह ने बताया कि सरकार द्वारा किसानों के साथ किए वादे अनुसार गन्ने का मांग अनुसार रेट नहीं बढ़ाया गया। बल्कि 11 रुपये शगुन का कहर और भद्दा मजाक किया गया है। सरकार के सामने हमारे द्वारा जो वृद्धि मूल्य रखा गया जब तक उसे नही बढ़ाया जाता और मिल को नहीं चलाया जाता तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा।









Leave a Reply