Jalandhar : अब निगम चुनाव में होगी देरी, हाईकोर्ट में दाखिल कांग्रेस की याचिका की अगली सुनवाई 9 फरवरी

You are currently viewing Jalandhar : अब निगम चुनाव में होगी देरी, हाईकोर्ट में दाखिल कांग्रेस की याचिका की अगली सुनवाई 9 फरवरी

Jalandhar : अब निगम चुनाव में होगी देरी, हाईकोर्ट में दाखिल कांग्रेस की याचिका की अगली सुनवाई 9 फरवरी

  •  नगर निगम चुनाव को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। हाईकोर्ट में दाखिल कांग्रेस की याचिका पर सुनवाई करते हुए माननीय जज ने 9 फरवरी को अगली तारीख सुनाई गई है। जिससे अब निगम चुनाव में देरी होगी। सरकार खुद अभी निगम चुनाव नहीं करवाना चाहती है आप को बात दे की कांग्रेस के जिला प्रधान राजिंदर बेरी और अन्य ने जालंधर की वार्डबंदी के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। इस याचिका के बाद सरकार ने नई वार्डबंदी जारी करते हुए सरकार ने 15 नवंबर से पहले चुनाव करवाने का ऐलान किया था। लेकिन सरकार चुनाव नहीं करवा सकी है।वहीं, इस नई वार्डबंदी के खिलाफ कांग्रेस के जिला प्रधान राजिंदर बेरी व अन्य ने एक अलग से याचिका लगा दी। इसी याचिका पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई थी। सुनवाई के दौरान अगली ताऱीख 9 फरवरी को दी गई है, जिससे अब वार्डबंदी पर 9 फरवरी को सुनवाई होगी।आपको बता दें कि पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। इनके रिजल्ट 3 दिसंबर को आएंगे। इसके बाद लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू हो जाएगी। इलाकों में चर्चा यह है कि पंजाब में मजुदा सरकार लोकसभा चुनाव के बाद नगर निगम का चुनाव करवाएगी।कांग्रेस के जिला प्रधान राजिंदर बेरी ने बताया कि हाईकोर्ट में सरकार ने फगवाड़ा नगर निगम के चुनाव का हवाला दिया गया है। फगवाड़ा नगर निगम का केस सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है। इसके बाद माननीय जज ने 9 फरवरी की अगली तारीख दी है। बेरी के मुताबिक सरकार खुद इलैक्शन नहीं करवाना चाहती है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *