जालंधर : आधी रात घर में घुसे लुटेरे, लूट कर फरार

You are currently viewing जालंधर : आधी रात घर में घुसे लुटेरे, लूट कर फरार

जालंधर : आधी रात घर में घुसे लुटेरे, लूट कर फरार

  •  जालंधर के कस्बा लोहिया खास में एक घर में घुसकर करीब 10 नकाबपोश हमलावरों ने पति-पत्नी से मारपीट की। जिसके बाद महिला के कान से सोने की बालियां लूट कर फरार हो गए। वारदात बीती देर रात की है, घटना के बाद पीड़ित द्वारा मामले की शिकायत थाना लोहिया खास की पुलिस को दी गई। पुलिस ने एरिया के सीसीटीवी कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि वारदात गांव नाहल के पास हुई थी।

बताया कि आधी रात को अचानक घर के बरामदे स आवाज सुनाई देने लगी। मां कुलविंदर कौर ने दरवाजा खोला तो 10 नकाबपोश लुटेरे घर के अंदर थे। सभी के हाथ में तेजधार हथियार थे। जिसके बाद आरोपियों ने दरवाजा खटखटाया। पीड़ित जब बाहर निकला तो आरोपियों ने तेजधार हथियार से उन पर हमला कर दिया। आरोपी पत्नी के कान में पहनी हुई सोने की बालियां लूट कर फरार हो गए थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *