Punjab News: पराली जलाने वाले किसानों की राजस्व रिकार्ड में होगी रेड एंट्री

You are currently viewing Punjab News: पराली जलाने वाले किसानों की राजस्व रिकार्ड में होगी रेड एंट्री

Punjab News: पराली जलाने वाले किसानों की राजस्व रिकार्ड में होगी रेड एंट्री

  • डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल के निर्देश पर एडीसी जसबीर सिंह ने किसानों को पराली न जलाने के लिए जागरूक किया। फिल्लौर सब-डिवीजन के गांव तेहिंग में किसानों से मुलाकात कर उनको पराली को आग लगाने से होने वाले नुकसान की जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि धान की पराली को आग लगाने वाले किसानों की राजस्व रिकार्ड में रेड एंट्री सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन सख्त कार्रवाई कर रहा है।

एडीसी जसबीर सिंह ने कहा कि पराली को आग लगाने से जहां पर्यावरण को नुकसान होता है, वहीं लोगों को स्वास्थ्य समस्याओं के कारण भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि पराली जलाने से भूमि की उर्वरा शक्ति भी कम हो जाती है और इससे फसलों के लिए उपयोगी कई कीट भी मर जाते है, जिससे फसलों की पैदावार पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है।

इस अवसर पर सबडिवीजन मैजिस्ट्रेट, फिल्लौर अमनपाल सिंह ने दौरे के दौरान गांव तेहिंग के खेतों में पराली में देखी तो फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को बुला कर आग बुझवाई। उन्होंने कहा कि किसान धान की पराली की गांठें बनाकर बेलर मशीन के माध्यम से बेच सकते है, जिससे उनकी आय भी बढ़ेगी। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे प्रशासन द्वारा धान की पराली को आग न लगाने के लिए चलाए गए अभियान को सफल बनाने में पूरा सहयोग दें ताकि पर्यावरण को स्वच्छ रखा जा सके।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *