प्रेमी के साथ भागी नाबालिग बेटी को पिता ने काट डाला,जानें किस जगह हुई ये दिल दहलाने वाली वारदात…

प्रेमी के साथ भागी नाबालिग बेटी को पिता ने काट डाला,जानें किस जगह हुई ये दिल दहलाने वाली वारदात…

 

 

बंगलुरू में एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग बेटी की हत्या कर दी है. आरोपी की बेटी उसकी मर्जी के खिलाफ जाकर ना केवल एक युवक से प्यार करती थी, बल्कि उसके साथ भाग भी गई थी. पुलिस ने इस लड़की को ढूंढ कर आरोपी को सौंप दिया तो आरोपी ने घर लाकर उसके ऊपर चाकू से हमला किया. इस वारदात में लड़की की मौके पर ही मौत हो गई है.

 

बंगलुरु में एक ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है. यहां एक व्यक्ति ने अपनी ही सगी बेटी की चाकू मारकर हत्या कर दी है. दरअसल आरोपी की बेटी उसकी मर्जी के खिलाफ जाकर एक युवक से प्यार करती थी और मौका देखकर उसके साथ भाग गई थी. बाद में जब पुलिस ने लड़की को बरामद करने के बाद आरोपी को सौंप दिया तो आरोपी ने घर लाकर उसकी हत्या कर दी है. वारदात के बाद आरोपी ने खुद को पुलिस के सामने सरेंडर करते हुए वारदात कबूल लिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

पुलिस के मुताबिक मामला बेंगलुरु के परप्पाना अग्रहारा का है. मूल रूप से मैसूर के एचडी कोटे के रहने वाले किसान गणेश शरदम्मा ने अपनी ही बेटी पल्लवी की हत्या की है. प्राथमिक जांच में पता चला है कि पल्लवी किसी लड़के से प्यार करती थी, वहीं उसके रिश्ते को गणेश मानने को तैयार नहीं था. ऐसे में एक दिन पल्लवी अपने प्रेमी के साथ घर से भाग गई. इस संबंध में गणेश ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी.

चूंकि लड़की अभी नाबालिग थी, इसलिए पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद उसकी तलाश कराई और वापस गणेश को सौंप दिया. थाने से बेटी को साथ लेकर गणेश घर पहुंचा, जहां दोनों के बीच काफी बहस हुई. इसी दौरान आरोपी ने चाकू उठाकर बेटी के ऊपर ताबड़तोड़ प्रहार कर दिए. इससे पल्लवी की मौके पर ही मौत हो गई. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी गणेश ने खुद थाने आकर पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया.उसने वारदात कबूल करते हुए कहा कि उसने ही अपनी बेटी को मारा है. फिलहाल पुलिस ने उसे अरेस्ट कर जेल भेज दिया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी गणेश ने जब अपनी बेटी के ऊपर प्रहार किया तो उसकी पत्नी व अन्य रिश्तेदारों ने उसे रोकने की भी कोशिश की, लेकिन आरोपी की आंखों में खून सवार था. उसने अपने रिश्तेदारों पर भी प्रहार किए. जिससे गणेश की मां शरदम्मा और चाचा शांता कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस वारदात के संबंध में पल्लवी की चाची गीता ने पुलिस में रिपोर्ट लिखाई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *