
पराली जलाने के मामलों में पिछले वर्ष के मुकाबले हुई वृद्धि,अब पंजाब दिल्ली दोनों में एक ही पार्टी की सरकार
हर साल पराली जलाने के कारण दिल्ली में सांस लेना हो जाता है मुश्किल
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने पराली जलाने से होने वाले वायु प्रदूषण पर चिंता व्यक्त करते हुए पंजाब के मुख्य सचिव और केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के सदस्य सचिव को नोटिस जारी किया है।
यह नोटिस एक मीडिया रिपोर्ट के आधार पर जारी किया गया है, जिसमें कहा गया है कि पंजाब में पिछले वर्ष की अपेक्षा पराली जलाने की ज्यादा घटनाएं हुई हैं। इस मामले में अब सुनवाई आठ नवंबर को होगी।
एनजीटी के चेयरमैन जस्टिस प्रकाश श्रीवास्तव पर आधारित खंडपीठ ने कहा है कि मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अमृतसर, तरनतारन आदि जिलों में पराली जलाने की घटनाओं में पिछले साल के मुकाबले 63 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। खंडपीठ ने कहा कि इसमें किसानों का पक्ष भी रखा गया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि वे खुद पराली जलाना नहीं चाहते, लेकिन सरकारें कोई विकल्प या वित्तीय सहायता भी तो दें।








Leave a Reply