ट्रेन में सफर होगा आसान; वेटिंग की होगी टेंशन खत्म! रेलवे करने जा रहा बड़ा बदलाव, यात्रियों को ऐसे मिलेगा फायदा

ट्रेन में सफर होगा आसान; वेटिंग की होगी टेंशन खत्म! रेलवे करने जा रहा बड़ा बदलाव, यात्रियों को ऐसे मिलेगा फायदा

 

भारतीय रेलवे लंबी वेटिंग वाले यात्रियों के लिए एक सौगात लेकर आ रहा है, दरअसल ट्रेन चलने के करीब 4 घंटे पहले ट्रेन का पहला चार्ट बनाया जाता है. ऐसे में अगर यात्री टिकट कैंसल करते हैं तो उसकी जानकारी सिर्फ टीटीई के पास ही होती थी, लेकिन अब अन्य यात्रियों को भी चार्ट देखने को मिलेगा जिससे वह खाली सीट देखकर बुक कर सकते हैं.

 

ट्रेन में वेटिंग की टेंशन खत्म! रेलवे करने जा रहा बड़ा बदलाव, ऐसे मिलेगा फायदा

आईआरसीटीसी.

भारतीय रेलवे अब जल्द ही यात्रियों को बड़ी सौगात देने जा रहा है. लंबी वेटिंग लिस्ट के बावजूद भी यात्रियों को अब खाली बर्थ आसानी से मिल सकेगी. दरअसल रेलवे ने चार्ट बनने के बाद खाली सीटों की जानकारी को ऑनलाइन रखने की व्यवस्था की है. इससे जो बर्थ जिस स्टेशन तक खाली हैं उन पर यात्री बुकिंग कर सकेंगे. इतना ही नही रेलवे अन्य सुविधाओं को देने की तैयारी भी कर रहा है.

दरअसल ट्रेन चलने के करीब 4 घंटे पहले चार्ट बनता है जिसके बाद ट्रेन चलने के करीब आधे घंटे पहले दूसरा चार्ट तैयार किया जाता है. ऐसे में पहला चार्ट बनने के बाद यात्रियों को ऑनलाइन ही इस बात की जानकारी मिल जाएगी कि कौन सी बर्थ खाली है, वह सीधे ऑनलाइन ही उन सीटों को बुक कर सकेंगे. इसके लिए आईआरसीटीसी की वेबसाइट और एप पर यात्रियों के लिए ‘चार्ट’ का नया ऑप्शन देखने को मिल जाएगा.

चार्ट ऑप्शन पर जैसे ही यूजर क्लिक करेंगे तो उस पर ट्रेन का नंबर, डिपार्चर की तारीख, बोर्डिंग स्टेशन समेत सारी जानकारी दिख जाएगी. इसमें ट्रेन की कौन सी क्लास की कितनी बर्थ खाली हैं, सारी जानकारी मिल जाएगी. रेलवे के एक अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि कई यात्री चार्ट बनने के बाद टिकट कैंसल करते हैं. जिसके बाद आखिरी अपडेटेड लिस्ट टीटी के हाथ सौंपी जाती है.

भारतीय रेलवे की यह सुविधा जैसे ही यात्रियों के लिए ऑनलाइन की जाएगी वैसे ही सभी अपने लैपटॉप और मोबाइल पर किसी कोच में कौन सी बर्थ खाली है और कौन सी बर्थ पर कौन यात्री कहां तक ट्रेवल करेगा सारी जानकारी अपडेट कर दी जाएगी. ऐसे में यात्री अब टीटीई के भरोसे नहीं रहेंगे. हालांकि खाली सीटों का आवंटन टीटीई भी कर सकेंगे. इसके अलावा नए अपडेट में अब ट्रेन का मैप भी आपको देखने को मिल जाएगा जिसमें ट्रेन में इंजन से कोच का नंबर और मैप दिया जाएगा ताकि बुजुर्ग यात्रियों को दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *