विदेश मंत्री एस जयशंकर की बढ़ाई गई सुरक्षा, अब मिली Z कैटेगरी की सिक्योरिटी

You are currently viewing विदेश मंत्री एस जयशंकर की बढ़ाई गई सुरक्षा, अब मिली Z कैटेगरी की सिक्योरिटी

विदेश मंत्री एस जयशंकर की बढ़ाई गई सुरक्षा, अब मिली Z कैटेगरी की सिक्योरिटी

  • विदेश मंत्री एस जयशंकर की सुरक्षा को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. केंद्रीय गृहमंत्रालय ने विदेश मंत्री एस जयशंकर की सुरक्षा बढ़ा दी है और अब इस तरह विदेश मंत्री एस जयशंकर को वाई की जगह अब जेड कैटेगरी की सुरक्षा मिलेगी. बताया जा रहा है कि आईबी की थ्रेट रिपोर्ट के आधार पर केंद्रीय गृहमंत्रालय ने विदेश मंत्री जयशंकर की सुरक्षा बढ़ाई है. इससे पहले विदेश मंत्री के पास दिल्ली पुलिस के कमांडो द्वारा वाई कैटेगरी की सुरक्षा मिली थी.

समाचार एजेंसी के मुताबिक, सूत्रों की मानें तो केंद्रीय गृह मंत्रालय ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) को एस जयशंकर की सुरक्षा का प्रभार लेने के लिए कहा है, जो वर्तमान में दिल्ली पुलिस द्वारा प्रदान किया जाता है. 68 वर्षीय विदेश मंत्री एस जयशंकर की सुरक्षा ‘वाई’ श्रेणी के सुरक्षा घेरे में दिल्ली पुलिस की एक सशस्त्र टीम कर रही थी.

सूत्रों ने कहा कि अब विदेश मंत्री एस जयशंकर को सीआरपीएफ द्वारा बड़े ‘जेड’ श्रेणी के सुरक्षा कवर के तहत संरक्षित किया जाएगा, जिसमें देश भर में शिफ्टों में चौबीसों घंटे उनके साथ लगभग 14-15 सशस्त्र कमांडो रहेंगे. सीआरपीएफ के वीआईपी सुरक्षा कवर में वर्तमान में 176 दिग्गज हैं, जिनमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा शामिल हैं

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *