जालंधर में स्कूल के बाहर गुंडागर्दी:छात्र और बाइक सवारों में हुआ झगड़ा

जालंधर में स्कूल के बाहर गुंडागर्दी:छात्र और बाइक सवारों में हुआ झगड़ा

  •  जालंधर के करोल बाग में DIPS स्कूल के बाहर गुंडागर्दी देखने को मिली। स्कूल में 12वीं में पढ़ने वाले छात्रों और बाइक पर जा रहे 2 युवकों की आपस में लड़ाई हो गई। इस लड़ाई में स्कूल के छात्रों ने हाथ में पहने लोहे के भारी कड़ों के साथ बाइक सवार युवकों के सिर फोड़ डाले। दोनों को सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां पर उनके सिर पर टांके लगे हैं।

स्कूल प्रशासन का कहना है कि उनका इस झगड़े से कोई लेना-देना नहीं है। यह मारपीट स्कूल से करीब 400-500 मीटर आगे हई है। घायल आयुष और नितिन ने आरोप लगाया था कि उन्हें स्कूल के ड्राइवरों-कंडक्टरों ने भी पीटा था, लेकिन स्कूल के प्रिंसिपल राजेश ने कहा कि घायल युवकों के आरोप सरासर गलत हैं। इस लड़ाई मे स्कूल के टीचर और ट्रांसपोर्ट का कोई कर्मचारी शामिल नहीं है।

स्कूल के प्रिंसिपल ने कहा कि स्कूल के छात्रों का बाहरी युवकों के साथ झगड़ा हुआ है या उनकी आपस में कोई पुरानी रंजिश थी। इतना जरूर है कि झगड़े के बाद छात्र स्कूल में आए थे। उन्हें चोटें लगी हुई थी। उन्होंने तुरंत कंट्रोल रूम पर फोन किया। मौके पर पीसीआर की टीम आई थी और मेडिकल के लिए छात्रों को अपने साथ ले गई थी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *