केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने किया बड़ा ऐलान, अब साल में दो बार 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल होना  नहीं होगा अनिवार्य

केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने किया बड़ा ऐलान, अब साल में दो बार 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल होना  नहीं होगा अनिवार्य

 

 

नई दिल्ली: दसवीं और 12वीं बोर्ड एग्जाम को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा है कि साल में दो बार 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल होना जरूरी नहीं होगा। उन्होंने बोला कि यह पूरी तरह से हर स्टूडेंट्स के लिए ऑप्शनल होगा और इसका मुख्य कारण डर से होने वाले बच्चों के तनाव को काम करना है।

शिक्षा मंत्री प्रधान ने कहा, केंद्रीय शिक्षा सलाहकार बोर्ड (CABE) का पुनर्गठन किया जा रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसका पुराना वर्शन बहुत बड़ा और व्यापक है और आज की शिक्षा की मांगे बहुत अलग हैं। उन्होंने बोला कि ऐसे समय में जब हम एनईपी के साथ एक आदर्श बदलाव कर रहे हैं, तो सीएबीई को भी फिर से तैयारी करने की जरूरत है। धर्मेंद्र प्रधान ने आगे कहा कि शिक्षा, कौशल विकास मंत्रालय 21वीं सदी के कार्यस्थल क्षेत्र में आगे बढ़ने के वास्ते शिक्षार्थियों को तैयार करने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रसाद ने कहा कि कोटा में छात्रों का आत्महत्या करना एक संवेदनशील मुद्दा है, छात्रों को तनाव मुक्त रखना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने आगे बोला कि किसी की भी कीमती जान नहीं जाना चाहिए क्योंकि वे हमारे बच्चे हैं। कोटा में छात्रों की आत्महत्या के मुद्दे पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि किसी की जान नहीं जानी चाहिए, केंद्र सरकार इस बात पर कदम उठा रही है ताकि किसी को कोचिंग की जरूरत न पड़े।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *