आज डबल हो जाएगी भारतीय वायुसेना की ताकत, मिलेगा पहला सी-295; सुरक्षा होगी चाक चौबंद

 आज डबल हो जाएगी भारतीय वायुसेना की ताकत, मिलेगा पहला सी-295; सुरक्षा होगी चाक चौबंद

 

C-295 Aircraft Induction: आज भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) की ताकत में खासा इजाफा होने वाला है. भारत को आज अपना सी-295 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट (C-295 Aircraft) मिल जाएगा. आइए इसकी ताकत के बारे में जानते हैं.

C-295 Aircraft Specifications: भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) की ताकत डबल होने वाली है. आज पहला सी-295 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट औपचारिक तौर पर भारतीय वायुसेना में शामिल होगा. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस (Hindon Airbase) पर एक समारोह में सी-295 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट (C-295 Aircraft) एयरफोर्स को सौपेंगे. इसके साथ ही राजनाथ सिंह आज भारत ड्रोन शक्ति 2023 का भी उद्घाटन करेंगे. इस कार्यक्रम के तहत स्वदेशी ड्रोन 2 दिनों तक अपना करतब दिखाएंगे.

IAF में शामिल होगा C-295 एयरक्राफ्ट

बता दें कि वायुसेना में C-295 एयरक्राफ्ट शामिल होगा. रक्षामंत्री राजनाथ सिंह वायुसेना को ये एयरक्राफ्ट सौंपेंगे. 56  C-295 एयरक्राफ्ट इंडियन एयरफोर्स को मिलेंगे. हिंडन एयरबेस पर ड्रोन शक्ति 2023 का उद्घाटन होगा, जिसके बाद स्वदेशी ड्रोन का करतब देखने को मिलेगा.

C-295 की क्या है खासियत?

जान लें कि C-295 एयरक्राफ्ट 7,050 किलोग्राम का पेलोड उठा सकता है. C-295 एयरक्राफ्ट 71 सैनिक, 44 पैराट्रूपर्स और 24 स्ट्रेचर ले जा सकता है. इतना ही नहीं C-295 एयरक्राफ्ट लगातार 11 घंटे तक उड़ान भर सकता है. सभी C-295 एयरक्राफ्ट स्वदेशी इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सूइट से लैस हैं.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *