नशे में धुत्त एएसआई ने कई गाड़ियों को मारी टक्कर, बोला- बेटे की मौत के गम में पीता हूं
जालंधरः महानगर में बीती देर रात एक एएसआई ने नशे में टल्ली होकर कई गाड़ियों कोटक्कर मार दी जिसमें गाड़ियां पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं। जिसके बाद प्रेजीडैंट होटल की पार्किंग में गाड़ी पार्क करते वक्त भी एक कार को टक्कर मार दी। जब लोगों ने गाड़ी में देखा तो पुलिस की गाड़ी में एक एएसआई व एक कर्मी मौजूद था, जोकि नशे में धुत्त पाए गए। जिसके बाद लोगों ने उन्हें काबू कर लिया। टक्कर से कई गाड़ियों को भारी क्षति हुई है और कई गाड़ियों के बंपर टूट गए तो कइयों के अन्य भारी नुक्सान हुआ है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एएसआई को प कड़ कर मेडिकल के लिए अस्पताल ले जाया गया।
इस संबंधी जानकारी देते होटल में खड़ी कार के मालिक ने बताया कि 15-20 मिनट पहले ही वह अपनी गाड़ी होटल की पार्किंग में लगाकर होटल के भीतर मीटिंग करने गए थे। उसके बाद होटल का स्टाफ उनकी मीटिंग में आया और उनको बताया कि उनकी गाड़ी को कोई टक्कर मारकर चला गया है। जब वह होटल की बिल्डिंग से नीचे आए तो पहले से ही पुलिस वालों ने उक्त पुलिस मुलाजिम को पकड़ रखा था।
शराब के नशे में धुत्त एएसआई से अस्पताल में जब गाड़ियों को टक्कर मारने के बारे में पूछा तो वह तरह-तरह के तर्क देने लगा। इसी बीच बोलने लगा कि उसके जवान बेटे की मौत हो गई है। वह उसके गम में शराब पीता है, लेकिन जो पुलिस वाले एएसआई को मेडिकल करवाने के लिए लाए थे उनका कहना था कि एक ही गाड़ी को टक्कर मारी है। वह कर्मचारी का बचाव करते हुए नजर आए।








Leave a Reply