बाराबंकी में तीन मंजिला इमारत गिरने से तीन की मौत, 1 अभी भी मलबे में दबा, बचाव कार्य जारी

You are currently viewing बाराबंकी में तीन मंजिला इमारत गिरने से तीन की मौत, 1 अभी भी मलबे में दबा,  बचाव कार्य जारी

Three killed in collapse of three-storey building in Barabanki, one still buried under debris, rescue work underway

बाराबंकी में तीन मंजिला इमारत गिरने से तीन की मौत, 1 अभी भी मलबे में दबा, बचाव कार्य जारी

बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में सोमवार सुबह तीन मंजिला इमारत गिरने के आठ घंटे बीतने के बाद भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मलबे के नीचे फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ टीम के सदस्य कड़ी मशक्कत कर रही हैं। अब तक मलबे में फंसे 15 लोगों को बाहर निकाला गया है, जिनमें तीन की मौत हो गई है। तीसरा शव दोपहर करीब एक 2 बजे मलबे से निकाला गया। बचाव अभियान अभी भी जारी है।

इस संबधी जानकारी देते पुलिस अधीक्षक बाराबंकी दिनेश सिंह ने बताया है कि यह हादसा सुबह करीब तीन बजे हुआ। घटना के तुरंत बाद रेस्क्यू शुरू कर दिया गया। उन्होंने बताया कि हामिश नाम की 3 मंजिला इमारत गिर आधी रात को भरभराकर गिर गई। हादसे के वक्त घर में 16 लोग थे। सभी सो रहे थे। हादसे में अब तक 15 का रेस्क्यू किया गया है। इसमें 3 की मौत हो गई। एक अभी भी मलबे में दबा हुआ हैं जिसे एनडीआरएफ की टीम निकालने की कोशिश कर रही है।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि बाराबंकी के थाना फतेहपुर क्षेत्रान्तर्गत कस्बा फतेहपुर में तीन मंजिला मकान गिर गया, इसमें लगभग 15 लोग दब गये। जनपद के विभिन्न थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और मकान के मलबे से 12 लोगों को निकाल लिया गया। इनमें से 10 लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल बाराबंकी भेजा गया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद आठ लोगों को केजीएमयू लखनऊ रेफर किया गया है।

वहीं सीएम योगी ने बाराबंकी में बिल्डिंग गिरने से हुए हादसे का संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने इस हादसे में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों की आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। उन्होंने जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर जाकर राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *