आपसी विवाद में नवजात को साथ लेकर महिला ने लगा दी बिल्डिंग से छलांग, दोनों की हुई मौत

 आपसी विवाद में नवजात को साथ लेकर महिला ने लगा दी बिल्डिंग से छलांग, दोनों की हुई मौत
 

ठाणे : महाराष्ट्र के ठाणे जिले में वैवाहिक जीवन में जारी विवाद से परेशान होकर 26 वर्षीय एक महिला ने कथित तौर पर अपने नवजात बच्चे के साथ एक ऊंची इमारत से छलांग लगाकर जान दे दी। पुलिस के मुताबिक यह घटना महिला और उसके पति के बीच मामूली बात पर तीखी बहस के बाद हुई।

दरअसल, प्रियंका मोहिते अपने पति और बेटे के साथ घोड़बंदर रोड स्थित एक बिल्डिंग में रहती थी। कासारवडावली पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर (अपराध) वाईएस अवहाद ने कहा कि यह घटना देर रात करीब 1.30 बजे हुई। पति-पत्नी में तब मतभेद हो गया, जब पत्नी को रक्षाबंधन के लिए अपनी बहन के घर जाने से मना कर दिया गया। पति ने नवजात के साथ पत्नी को यात्रा करने से रोका।

इसके बाद परेशान प्रियंका मोहिते अपने बेटे के साथ बालकनी से कूद गई। पड़ोसियों ने उन्हें खून से लथपथ देखा और नजदीकी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया। इस मामले की जांच की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *