The courage of the fearless robbers was high, targeted the elderly, snatched 50 thousand cash and escaped from the spot
बेखौफ लुटेरों के हौंसले बुलंद, बुजुर्ग को बनाया निशाना, 50 हजार की नकदी छीन मौके से फरार
मोहालीः पंजाब में लुटेरों के हौंसले बुलंद होते जा रहे हैं। आए दिन लूटपाट व छीनाझपटी जैसे मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खडे़ हो रहे हैं। ऐसा ही एक मामला मंगलवार सुबह डेराबस्सी से सामने आया है जहां लुटेरे ने एक बुजुर्ग को अपना शिकार बनाते हुए उससे 50 हजार रूपए की नकदी छीन मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार बुजुर्ग बैंक से 50 हजार रुपए निकाल कर घर की ओर जा रहा था तभी एक मोटरसाइकिल सवार उनके पीछे लग गया। जब वह अपने घर के नजदीक पहुंचा तो लुटेरे ने उन्हें मदद के लिए बुलाया तो बुजुर्ग उसकी बात सुनने के लिए जैसे ही उसके पास आए तो उसने बुजुर्ग की जेब से 50 हजार रुपए झपट लिए। आरोपी जब भागने लगा तो पीड़ित ने मोटरसाइकिल को पीछे से पकड़ लिया।
लुटेरा पीड़ित को घसीटते हुए आधा किलोमीटर तक ले गया लेकिन इस दौरान कोई भी व्यक्ति उसे बचाने के लिए आगे नहीं आया। जैसे ही पीड़ित ने मोटरसाइकिल छोड़ा लुटेरा युवक फरार हो गया। इस दौरान बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया जिन्हें डेराबस्सी केअस्पताल में भर्ती करवाया गया और पुलिस को उक्त घटना की सूचना दी गई। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।








Leave a Reply