कनाडा में बठिंडा की युवती की सड़क हादसे में हुई मौत, गांव में फैली शोक की लहर

You are currently viewing कनाडा में बठिंडा की युवती की सड़क हादसे में हुई मौत, गांव में फैली शोक की लहर

Bathinda’s girl died in a road accident in Canada, a wave of mourning spread in the village

कनाडा में बठिंडा की युवती की सड़क हादसे में हुई मौत, गांव में फैली शोक की लहर

 

  बठिंडा:. करीब एक साल पहले बठिंडा से पढ़ाई के लिए कनाडा गई युवती की ब्रैम्पटन शहर में सड़क हादसे के दौरान मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं हादसे की सूचना भारत में मृतका के परिजनों को दे दी है। मृतका की पहचान जसमीन कौर (21) निवासी गांव जलाल बठिंडा के रूप में हुई है। युवत की मौत की खबर मिलने के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

इस संबंधी जानकारी देते पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि जसमीन कौर कल शाम कनाडा स्थित अपने घर लौटते समय सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गई थी। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी हालत ज्यादा गंभीर के कारण मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि मृतका की शादी पिछले साल 5 अगस्त को सतविंदर सिंह निवासी फरीदकोट के साथ हुई थी। जिसके बाद जसमीन 25 अगस्त को उच्च शिक्षा के लिए कनाडा चली गईं थी।

बताया जा रहा है कि मृतक जसमीन देर रात अपने घर लौट रही थी कि एक कार की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई और उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसने दम तोड़ दिया। जिसके बाद रात करीब 11 बजे आपातकालीन दल ने मौके पर पहुंच कर हादसे की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद ड्राइवर घटनास्थल पर ही है और जांचकर्ताओं के साथ सहयोग कर रहा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *