26 अक्तूबर से पंजाब के इन शहरों में पक्के मोर्चे पर बैठेंगे किसान, इमरजेंसी सेवाएं जारी रहेंगी
चंडीगढ़ – चंडीगढ़ में किसान संगठनों की विशेष बैठक हुई। बैठक में किसान मजदूर मोर्चा के साथ संबंधित प्रमुख नेता शामिल हुए। किसानों के मुद्दों को लेकर बड़ा फैसला किया गया कि 26 अक्तूबर को बाद दोपहर 1 बजे के बाद फगवाड़ा, बटाला, मोगा के पास डाबरू एवं संगरूर के पास बडवर में पक्के मोर्चे लगाए जाएंगे।
किसान नेता सरवण सिंह पंधेर एवं मनजीत सिंह राय ने बताया कि इस अवसर पर इमरजेंसी सेवाएं जारी रहेंगी। नेताओं ने पंजाब सरकार एवं केंद्र सरकार पर बरसते हुए कहा कि दोनों सरकारें मिलकर किसानों को लूटने में जुटी हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार खुद केंद्र सरकार से मिलकर कृषि क्षेत्र को तबाह करने पर तुली हुई है और प्राइवेट क्षेत्र को उत्साहित करने के लिए यह सब कुछ किया जा रहा है।









Leave a Reply