2 पक्षों में विवाद दौरान चली गोलियां, पुलिस ने अवैध हथियारों सहित 5 को किया गिरफ्तार

You are currently viewing 2 पक्षों में विवाद दौरान चली गोलियां, पुलिस ने अवैध हथियारों सहित 5 को किया गिरफ्तार

Bullets fired during a dispute between two parties, police arrested 5 including illegal weapons

2 पक्षों में विवाद दौरान चली गोलियां, पुलिस ने अवैध हथियारों सहित 5 को किया गिरफ्तार

 

अमृतसर: महानगर के अंतर्गत आते मजीठा इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब दो पक्षों में हुए मामूली विवाद के बाद एक-दूसरे पर गोलियों की बरसात कर दी। जिससे लोगों में दहशत फैल गई, वहीं इस घटना की सूचना लोगों ने तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से अवैध हथियार बरामद कर लिये हैं और आरोपियों के मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली थी कि खासा पत्ती मजीठा में 2 पक्षों में लड़ाई-झगड़ा हो गया। एक तरह रवि व दूसरी तरफ सुखचैन सिंह अपने-अपने हथियारों से हवाई फायर कर रहे हैं और ईंट-पत्थर फेंक कर आम जनता की शांति भंग कर रहे हैं। पुलिस ने इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए मौके पर दोनों पक्षों के 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया व बाकी आरोपियों की भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इस संबंधी जानकारी देते डीएसपी मजीठा अमृतसर (ग्रामीण) एमएस औलख ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान सुखचैन सिंह, राज बब्बर उर्फ ​​गब्बर, जसनप्रीत सिंह, लवप्रीत सिंह उर्फ ​​भूपा और जोबनजीत सिंह के रूप में हुई है। इनके पास से 2 अवैध पिस्टल 32 बोर सहित एक जिंदा रौंद, 2 मैगजीन, 11 राईफल 12 बोर और मौके पर 17 खोल पिस्टल 32 बोर व 7 खोल राइफल 12 बोर के पुलिस ने जब्द कर लिए हैं। राइफल 12 बोर के संबंध में अरेपिया से पूछताछ कर जांच की जा रही है। इस संबंधी थाना मजीठा में धारा तहत मुकद्दमा दर्ज

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *