अमृतसर एयरपोर्ट पर फिर कोरोना विस्फोट, बर्मिंघम से लौटी फ्लाईट के 25 यात्री मिले कोरोना पाजिटिव, मचा हड़कंप
अमृतसरः पिछले दो दिनों से लगातार अमृतसर एयरपोर्ट पर आने वाले यात्रियों को कोरोना पाजिटिव पाए जाने का सिलसिला लगातार जारी है। वहीं तीसरे दिन शनिवार को इंग्लैंड के बर्मिंघम शहर से आई फ्लाईट के करीब 25 यात्री कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं। जिसके बाद एयरपोर्ट पर दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि फ्लाइट में 195 यात्री सवार थे और फ्लाइट दोपहर 12 बजे श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंची थी, जहां सभी के आरटीपीसीआर टेस्ट हुए, जिसमें से करीब 25 यात्रियों की रिपोर्ट पाजिटिव पाई गई है।
जानकारी अनुसार शुक्रवार को इटली से आने वाले 285 यात्रियों में से 175 की कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव आई थी। वहीं वीरवार को भी करीब इटली से लौटे 125 यात्री कोरोना पाजिटिव पाए गए थे। इतनी बड़ी संख्या यात्रियों की रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है। वहीं एयरपोर्ट पर भी दहशत का माहौल है। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार एयरपोर्ट अथारिटी ने स्पाइस जेट हेल्थ लैब से करार खत्म कर दिया है। बताया जा रहा है कि एयरपोर्ट अथारिटी द्वारा विदेश से आने वाले यात्रियों के कोरोना टेस्ट के लिए एयरपोर्ट अथारिटी ने इस लैब से करार किया था। अब अमृतसर की निजी भसीन लैब द्वारा यात्रियों की टेस्टिंग की जा रही है।
जिक्रयोग्य है कि स्पाइस जेट हेल्थ लैब की प्रमाणिकता पर संशय था। इनमें से 75 लोगों के पुन: टेस्ट करवाए गए। इनमें से कुछ की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। ऐसे में एयरपोर्ट अथारिटी ने लैब से नाता तोड़ दिया है। स्पाइस जैट लैब द्वारा अमृतसर एयरपोट पर 65 मशीनें इंस्टाल की गई थीं। बताया जा रहा है कि ये छोटी मशीनें कोरोना टेस्ट के लिए पर्याप्त नहीं थी।








Leave a Reply