स्वदेशी और गौमाता की सेवा के पक्षधर थे नामधारी सतगुरु राम सिंह जी: अविनाश राय खन्ना
गुरुद्वारा भैणी साहिब में 210वे जन्मदिन पर खन्ना ने किया सतगुरु राम सिंह जी को किया नमन, सतगुरु उदय सिंह जी का प्राप्त किया आशीर्वाद
होशियारपुर : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने गुरुद्वारा भैणी साहिब में गद्दीनशीन सतगुरु उदय सिंह जी महाराज के पवन सानिध्य में सतगुरु राम सिंह जी के 210वे जन्मदिन पर उन्हें नमन किया। इस मौके खन्ना ने बताया की नामधारी सम्प्रदाय के संस्थापक सतगुरु राम सिंह जी स्वदेशी और गौमाता की सेवा के पक्षधर थे। उन्होंने सदैव समाज को समरसता का रास्ता दिखाया और लोगों को स्वदेशी वस्तुओं के इस्तेमाल और गौमाता की सेवा के लिए प्रेरित किया।
खन्ना ने बताया कि नारी शक्ति को शिक्षित करने के लिए सतगुरु राम सिंह जी का विशेष योगदान रहा है। खन्ना ने कहा कि इसके साथ साथ नशों तथा अन्य सामाजिक बुराइयों के बहिष्कार के लिए सतगुरु राम सिंह जी ने लोगों का मार्गर्शन किया। खन्ना ने कहा कि आज समय की मांग है कि सतगुरु राम सिंह जी की शिक्षाओं का अनुसरण करते हुए हम स्वदेशी अपनाएं और गौमाता की सेवा कर पुण्य के भागी बने और सामाजिक बुराइयों का बहिष्कार करें।









